Tuesday, April 29, 2014

जैविक सौंदर्य उत्पादों को चुनने के कारण



जैविक सौंदर्य उत्पाद

जैविक उत्पादों का अर्थ है, ऐसे उत्पाद जिनमें रासायनिक उर्वरकों, कीटनाशकों, और अन्य कृत्रिम रसायनों का उपयोग ना किया गया हो। अर्थात जैविक सौंदर्य उत्पादों ऐसे उत्पाद होते हैं जिनमें 100% प्राकृतिक और गैर सिंथेटिक स्रोतों से प्राप्त सामग्री का उपयोग किया गया हो। ऐसे उत्पादों के साथ साइडइफेक्ट नहीं होते और लाभ भी अधिक होता है।

जैविक सौंदर्य उत्पाद ही क्यों
जैसे-जैसे जागरूकता बढ़ी और लोग अपने और प्रकृति दोनों को लेकर संवेदनशील होने लगे हैं। वे यह जानने लगे हैं कि प्रकृति के बिना हम कुछ भी नहीं हैं। हम क्या पहनते हैं, खाते या पीते हैं और हम अपनी त्वचा पर क्या लगाते हैं, यह सब कुदरती ही होता है। यदि आप कुछ ऐसी चीजों का प्रयोग कर रहे हैं, जो प्राकृतिक और ऑर्गेनिक हैं तो ये पर्यावरण और खुद आपके लिए भी फायदेमंद हैं।

चहरे की सफाई
चेहरे व त्वचा को सुंदर बनाए रखने के लिए सही सफाई जरूरी है। लेकिन, अप्राकृतिक पदार्थ आपके चेहरे का खराब कर सकते हैं। किसी भी प्राकृतिक तेल से क्लींजर बनाकर चेहरा साफ किया जा सकता है। किसी भी नट या सीड ऑयल का उपयोग कर बढ़ती उम्र में भी जवां चेहरे को जवां बनाये रखा जा सकता है।

जैविक रूई बनाम सामान्य रूई
चेहरे की सफाई के लिए आप जैविक रूई का इस्तेमाल करते हैं तो आप न सिर्फ दुनिया से सबसे बड़े कृषि उद्योग को मदद करते हैं, बल्कि अपने चेहरे को सामान्य कपास में मौजूद कीटनाशक रसायनों से भी बचाते हैं।
आर्टीफीशियल नहीं, मिलती है प्राकृतिक सुंदरता
जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, वैसे ही त्वचा अपनी चमक खोने लगती है। वहीं कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स के लगातार इस्तेमाल से झुर्रियां नजर आने लगती हैं और त्वचा ज्यादा बनावटी लगने लगती है। जबकि प्राकृतिक उत्पाद त्वचा के प्राकृतिक तत्वों का क्षरण रोकते हैं और उसे चमकदार और लचीला बनाते हैं।
नहीं होते साइडइफेक्ट
लोग अपनी त्वचा और बालों को लेकर बेहद संवेदनशील होते हैं। ऐसे लोगों के लिए प्राकृतिक उत्‍पाद अधिक मददगार होते हैं। इनके दुष्‍प्रभाव न के बराबर होते हैं। विशेषज्ञ बताते हैं कि जैविक सौंदर्य उत्पाद मानव शरीर की संरचना के बहुत करीब होते हैं, इसलिए इनके साइड इफेक्ट होने की आशंका बहुत ही कम होती है।

आपको खुद दिखता है फर्क
जैविक सौंदर्य उत्पादों का उपयोग कर आप खुद इस फर्क को महसूस कर पाते हैं। दुनिया में हर चीज प्रकृति से जुड़ी होती है, जहां कैमिकल्स का निर्माण एक शोर्ट-कट की तरह किया गया है, और शोर्ट-कट के कुछ जोखिम भी होते हैं। जैविक सौंदर्य उत्पादों के साथ ऐसा नहीं है इन्हें प्रकृतिक तरीके से बनाया जाता है, दिस वजह से इनका फायदा क्षणिक नहीं होता और लोग उसे लम्बे समय तक महसूस कर पाते हैं।

इनमें होते हैं कमाल के तत्व
जैविक उत्पादों में मुख्य घटक हायल्यूरोनिक एसिड होता है, जो शरीर में स्वाभाविक तौर पर पाए जाने वाले बायोडिग्रेडेबल कॉम्प्लेक्स शुगर कंपाउंड है। यह नर्म जेल त्वचा में आसानी से उतर जाता है और एक साफ, चमकदार, स्वाभाविक त्वचा नजर आती है। यह त्वचा के संतुलन को बनाए रखता है, जिससे त्वचा मासूम और युवा नजर आती है।

विश्व स्तर पर भी है मांग
खासतौर पर जैविक एंटी-एजिंग प्रॉडक्ट के नई पीढ़ी के उत्पाद लांच किए गए हैं। भारत का बाजार जैविक एंटी-एजिंग प्रॉडक्ट के लिए बहुत आकर्षक है, क्योंकि यहां नेचुरल प्रॉडक्ट्स की मांग अच्छी है। खासतौर पर एंटी-एजिंग सेगमेंट में तो खासा उछाल आने की संभावना नजर आती है।

No comments:

Post a Comment